स्पोर्ट्स

एशियाई खेलों में भारत 50 मेडलों के आंकड़े को किया पार ,अब कुल 13 गोल्ड, 19 सिल्वर और 18 ब्रांज

चीन के हांगझोउ में जारी 19वें एशियाई खेलों का आज 8वां दिन था। 8वें दिन भारत ने कुल 15 मेडल जीते। जिसमें तीन गोल्ड मेडल भी शामिल है। भारत ने एथलेटिक्स में आज कमाल का प्रदर्शन किया। भारत ने 50 मेडल के आंकड़े को भी पार कर लिया है। ऐसे में 8वें दिन का सारा अपडेट जानने के लिए नीचे स्क्राल करें।

एशियन गेम्स में भारत के लिए आज का दिन काफी शानदार रहा। भारत ने टूर्नामेंट के 8वें दिन कुल 15 मेडल जीते। जिसमें से 3 गोल्ड, 7 सिल्वर और 5 ब्रांज मेडल जीते हैं। भारत ने आज के दिन अपने 50 मेडल के आंकड़े को भी पार कर लिया है। भारत के नाम अब तक कुल 53 मेडल हो गए हैं। आज भारत ने इन खिलाड़ियों ने मेडल जीता है:

  1. अदिति अशोक: गोल्फ सिल्वर
  2. टीम इंडिया: महिला ट्रैप (शूटिंग) सिल्वर
  3. टीम इंडिया: पुरुष ट्रैप (शूटिंग) गोल्ड
  4. किनान चेनाई: पुरुष ट्रैप (शूटिंग) कांस्य
  5. निकहत जरीन: महिला 50 किग्रा (मुक्केबाजी) कांस्य
  6. अविनाश साबले: पुरुषों की 3000 मीटर स्टीपलचेज गोल्ड
  7. तजिंदरपाल सिंह तूर: पुरुष शॉटपुट में गोल्ड
  8. हरमिलन बैंस: महिलाओं की 1500 मीटर सिल्वर
  9. अजय कुमार सरोज: पुरुष 1500 मीटर सिल्वर
  10. जिन्सन जॉनसन: पुरुषों की 1500 मीटर कांस्य
  11. नंदिनी अगासरा: महिला हेप्टाथलॉन कांस्य
  12. मुरली श्रीशंकर: पुरुषों की लंबी कूद में सिल्वर
  13. सीमा पुनिया: महिला डिस्कस थ्रो में कांस्य
  14. ज्योति याराजी: महिलाओं की 100 मीटर बाधा दौड़ में सिल्वर
  15. टीम इंडिया: पुरुष बैडमिंटन टीम सिल्वर

मेंस बैडमिंटन टीम को सिल्वर
भारत के मेंस बैंडमिंटन टीम को एशियन गेम्स के फाइनल में चीन से हार का सामना करना पड़ा है। भारतीय टीम को चीन ने 3-2 से हराया। जिसके कारण उन्हें सिल्वर मेडल के साथ ही संतोष करना पड़ेगा। भारत ने नाम अब कुल 53 मेडल हो गए हैं।

100 मीटर हडल रेस में सिल्वर
भारत ने महिलाओं के 100 मीटर हडल रेस में सिल्वर मेडल जीत लिया है। ज्योति याराजी ने 12.91 सेकेंड के साथ दूसरा स्थान पर रही। पहले नंबर पर चीन की एथलीट रही। भारत का यह 52वां मेडल है।

सीमा पुनिया ने जीत ब्रांज
सीमा पुनिया ने भारत के लिए डिस्कस थ्रो में ब्रांज मेडल जीता है। यह भारत का 51वां मेडल है। उन्होंने यह मेडल जीतने के लिए 58.62 की थ्रो फेंका है। भारत के नाम अब कुल 13 गोल्ड, 19 सिल्वर और 19 ब्रांज हो गए हैं।

भारत ने जीता 50वां मेडल
एशियन गेम्स में भारत ने अपना 50वां मेडल जीत लिया है। नंदनी अगासारा ने 800 मीटर हैप्टेथलोन में ब्रांड मेडल जीता है। भारत के नाम अब कुल 13 गोल्ड, 19 सिल्वर और 18 ब्रांज हो गए हैं।

लॉग जंप में भारत ने जीता सिल्वर
लॉग जंप में भारत के मुरली श्री शंकर ने सिल्वर मेडल जीता है। उन्होंने 8.19 मीटर के जंप के साथ यह कारनाम किया। अब भारत के नाम कुल 49 मेडल हो गए हैं। जिसमें से 13 गोल्ड, 19 सिल्वर, 17 ब्रांज शामिल है।

मेंस 1500 मीटर में दो मेडल
मेंस 1500 मीटर रेस में भारत ने दो मेडल जीत लिए हैं। भारत के अजय कुमार ने इस इवेंट में सिल्वर और जॉनसन जॉनसन ने ब्रांज मेडल अपने नाम किया है। इसके साथ ही भारत के नाम अब कुल 13 गोल्ड, 18 सिल्वर और 17 ब्रांज मेडल हो गए हैं। वहीं कुल मेडलों की संख्या 48 हो गई है।

1500 मीटर में सिल्वर
एशियन गेम्स के 1500 मीटर महिला रेस इवेंट में भारत की स्टार एथलीट हरमिलन बैंस ने सिल्वर मेडल जीता है। इसी के साथ भारत के नाम अब 46 मेडल हो गए हैं।

तेजिंदर पाल सिंह तूर ने जीता गोल्ड
भारतीय एथलीट तेजिंदर पाल सिंह तूर ने शॉट पुट में भारत के लिए गोल्ड मेडल जीता है। यह एशियन गेम्स में भारत का 13वां गोल्ड मेडल है। तेजिंदर पाल सिंह तूर ने 20.36 मीटर थ्रो के साथ यह मेडल जीता है।

एथलेटिक्स में भारत को गोल्ड
एथलेटिक्स में भारत के हाथ एक और गोल्ड लगा है। भारत के स्टार एथलीट अविनाश साबले ने 3000 मीटर स्टीपलचेज इवेंट में पहला स्थान हासिल किया है।

भारत को बॉक्सिंग में मिली ब्रांज
बॉक्सिंग के 50 किलो ग्राम वर्ग में भारत ने ब्रांज मेडल अपने नाम किया है। भारत की ओर से निखत जरीन ने यह मेडल जीता। उन्हें सेमीफाइनल मैच में थाइलैंड के हाथों हार का सामना करना पड़।

बैडमिंटन मेंस टीम गेम में भारत को बढ़त
लक्ष्य सेन 5-10 से पिछड़ रहे थे लेकिन उन्होंने वापसी करते हुए तीसरे सेट में वर्ल्ड नंबर 6 शी युकी के खिलाफ 21-18 से जीत हासिल की और भारत को 1-0 की बढ़त दिला दी।

IND vs KOR: हॉकी
भारत और कोरिया के बीच महिला हॉकी का मैच खेला गया। दोनों टीमों के बीच खेला गया यह मैच 1-1 से ड्रॉ रहा। भारत की ओर नवनीत कौर ने 44वें मिनट में गोल दागा।

हॉकी: भारत और कोरिया के बीच कांटे की टक्कर
भारत और कोरिया के बीच ग्रुप स्टेज का मुकाबला काफी रोमांचक मोड़ पर है। पहले क्वार्टर में पेनल्टी स्ट्रोक पर कोरिया ने गोल किया था। इसके बाद तीसरे क्वार्टर में (44वें मिनट में) भारत ने पेनल्टी कॉर्नर से गोल किया और 1-1 से स्कोर बराबर किया।

शूटिंग में मिला 22वां मेडल
शूटिंग इवेंट के ट्रैप सिंगल्स में भारत के किनन चिनाई को ब्रॉन्ज मेडल मिल गया है। शूटिंग में इन खेलों का यह 22वां मेडल है। अभी तक कुल 7 गोल्ड, 9 सिल्वर और 6 ब्रॉन्ज आ चुके हैं। वहीं ओवरऑल भारत का यह 42वां मेडल है। जिसमें 11 गोल्ड, 16 सिल्वर और 15 ब्रॉन्ज शामिल हैं।

अमलान बोरगोहेन पुरुष 200 मीटर दौड़ के सेमीफाइनल में
भारत के अमलान बोरगोहेन एशियाई खेलों की पुरुष 200 मीटर हीट में 21.08 सेकेंड के समय के साथ तीसरे स्थान पर रहते हुए रविवार को सेमीफाइनल में पहुंच गए। नियमों के अनुसार प्रत्येक हीट में शीर्ष तीन में रहने वाले खिलाड़ी सेमीफाइनल में जगह बनाते हैं। देश के सबसे तेज पुरुष धावक असम के अमलान के नाम अभी पुरुष 100 मीटर और 200 मीटर दोनों राष्ट्रीय रिकॉर्ड हैं।

भारत का एक और मेडल पक्का
भारत की महिला मुक्केबाज परवीन हुड्डा ने 57 किलोग्राम वर्ग के क्वार्टरफाइनल में उज्बेकिस्तान की पहलवान को हराकर सेमीफाइनल में एंट्री कर ली है। मुक्केबाजी में दो ब्रॉन्ज मिलते हैं, ऐसे में कम से कम उनका ब्रॉन्ज मेडल कंफर्म हो गया है। साथ ही उन्होंने पेरिस ओलंपिक का कोटा भी हासिल किया।

घुड़सवारी क्रॉस कंट्री में आखिरी पायदान पर रहा भारत
घुड़सवार आशीष लिमये के प्रतियोगिता से बाहर होने के बाद भारतीय टीम रविवार को घुड़सवारी क्रॉस कंट्री स्पर्धा में पांच टीमों में अंतिम स्थान पर रही। विकास कुमार, अपूर्व दाभाड़े और लिमये की भारतीय टीम का कुल पेनल्टी स्कोर 1070.80 था। इस स्पर्धा का स्वर्ण चीन (86.80 पेनल्टी अंक), रजत जापान (92.70 पेनल्टी अंक) और कांस्य थाईलैंड (93.90 पेनल्टी अंक) के नाम रहा।

तीरंदाजी: ज्योति शीर्ष और अदिति चौथे पायदान पर
अनुभवी ज्योति सुरेखा वेन्नम ने एशियाई खेलों की कंपाउंड तीरंदाजी स्पर्धा के व्यक्तिगत क्वालीफिकेशन में रविवार को दक्षिण कोरिया की प्रतिद्वंद्वियों को पछाड़कर शीर्ष स्थान हासिल किया जबकि विश्व चैम्पियन अदिति स्वामी चौथे पायदान पर रही। इन दोनों के शानदार प्रदर्शन से भारत ने टीम स्पर्धा में शीर्ष स्थान हासिल किया।

विक्रम और कार्तिका रोलर स्केटिंग 1000 मीटर स्प्रिंट में पदक से चूके
भारत के विक्रम राजेंद्र इनगाले और कार्तिका जगदीश्वरन रविवार को यहां एशियाई खेलों की पुरुष और महिला रोलर स्केटिंग 1000 मीटर स्पर्धा में क्रमश: चौथे और पांचवें स्थान पर रहे। पुरुष फाइनल में विक्रम मामूली अंतर से पदक से चूक गए जबकि स्पर्धा में हिस्सा ले रहे उनके हमवतन आर्यनपाल सिंह घुमन सातवें स्थान पर रहे। फाइनल में विक्रम ने एक मिनट 29.527 सेकेंड जबकि आर्यनपाल ने एक मिनट 30.466 सेकेंड का समय लिया।

भारत को मिला 11वां गोल्ड
एशियाई खेल 2023 के 8वें दिन की शुरुआत में ही भारत को तीन मेडल मिल गए हैं। इसमें से सबसे खास रहा मेन्स शूटिंग के ट्रैप टीम इवेंट में गोल्ड मेडल। इससे पहले महिला ट्रैप टीम ने सिल्वर जीता था। वहीं गोल्फ में अदिति अशोक ने ऐतिहासिक सिल्वर मेडल अपने नाम किया था।

भारत को मिला गोल्फ में सिल्वर
भारत की महिला गोल्फर अदिति अशोक ने भारत को एक और मेडल दिलवा दिया है। उन्होंने महिला गोल्फ स्पर्धा में सिव्लवर मेडल जीता। भारत के लिए एशियाड के इतिहास में महिला गोल्फर का यह पहला मेडल है।

Back to top button