क्राइम

दर्दनाक : 1 साल के बेटे को फांसी पर लटाकर मां खुद भी फंदे पर झूली…..पति लौटा तो घर पर लटकी मिली दोनों की लाश… पुलिस कर रही है …

सूरजपुर 25 मार्च 2022। सूरजपुर से एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आयी है। महिला ने अपने 1 साल के दुधमुंहे बच्चे को फांसी पर लटकाकर खुद भी फंदे से झूल गयी। मौत के इस मंजर को जिस किसी ने भी देखा उसकी आंखें नम हो गयी। मामले सूरजपुर के खालपारा की है। जहां भजन सिंह अपनी पत्नी सुखनैन बाई और अपने 1 साल के बेटे के साथ रहता था।

घटना के वक्त भजन सिंह बाहर गया हुआ था, घर लौटा तब उसने घर पर पत्नी और बच्चे की फांसी पर झूलती लाश देखी। भजन सिंह के दो घर है, एक घर में पिता और अन्य लोग रहते हैं, जबकि पुराने घर में भजन सिंह का परिवार रहता है। दोपहर के वकत सभी एक साथ नये घर में थे, उसके बाद पत्नी अपने बच्चे को लेकर पुराने घर में चली आयी और फिर शाम में दोनों की फांसी पर लटकी लाश मिली है।

अभी तक मौत के कारण का पता नहीं चलपाया है। पुलिस हर पहलू पर इस मामले में जांच कर रही है। परिवार के अन्य लोगों से भी पूछताछ की जायेगी। परिवारिक विवाद को भी इस मामले से जोड़कर देखा जा रहा है।

Back to top button